रेवती (बलिया)। थाना क्षेत्र के भाखर (खरिका) गांव में गुरुवार की देर शाम भाजपा कार्यकताओं की बैठक के दौरान उस समय माहौल असहज हो गया जब भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाषण से आक्रोशित बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने माइक छीनकर मंच पर बैठा दिया। यह देख वहां मौजूद लोग हतप्रभ हो गए। हालांकि विधायक ने माहौल को भांप कर तुरंत ही मामले को पार्टी की नीतियों के तरफ मोड़ दिया।
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिताभ उपाध्याय अपने संबोधन में सांसद भरत सिंह का जिक्र करते हुए कहने लगे कि पार्टी ने टिकट न देकर उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इतना सुनते ही वहां मौजूद विधायक आक्रोशित हो उठे तथा उनसे माइक छीनकर मंच पर बैठा दिया। विधायक ने कहा कि पार्टी ने जिसे टिकट दिया है उसका सम्मान व स्वागत होना चाहिए। इसके खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0 Comments