राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : राजीव


रसड़ा (बलिया)। राष्ट्र निर्माण एवं देश के सुयोग्य नागरिकों के सृजन में शिक्षा एवं शिक्षकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका  इस भूमिका के सफल संपादन में ही शिक्षा की वास्तविक सार्थकता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतिभाआें के सम्मान से एक तरफ जहां हम उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं वहीं दूसरी तरफ यह सम्मान उनको आगे बढने के लिए प्रेरित भी करता है। उक्त बातें  सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राजीव सिंह ने उपर्युक्त बातें कहीं।

इसके पूर्व संस्था के डायरेक्टर श्रीमती ममता सिंह द्वारा  छात्र-छात्राआें को संस्था के माध्यम से सफलता पूर्वक नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के लिए पिछले सप्ताह राजीव गांधी कम्प्यूटर साक्षरता मिशन दिल्ली द्वारा पुरस्कृत करने पर उन्हें यहां भी संस्था के माध्यम से शील्ड आदि देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक राजीव कुमार सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार कम्प्यूटर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर युवाआें को रोजगारपरक के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने प्रशिक्षण को सफल बनाने में राजीव शिक्षण संस्थान के प्रति भी आभार जताया। इस मौके पर  हसन, शैल्जा  रोहन पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन गणेश प्रजापति ने किया।


Post a Comment

0 Comments