चुनावी तैयारियों को लेकर मातहतों के कसे पेंच


बलिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में उप महानिरीक्षक आजमगढ़ मनोज कुमार तिवारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव से जुड़े विभिन्न बिदुओं पर विमर्श किया।
डीआइजी ने मातहतों को निर्देश दिए कि चुनाव को देखते हुए जो भी निरोधात्मक कार्रवाई अविलंब कर लिया जाए। क्रिटिकल व व वल्नरेबल बूथों पर अनिवार्य रूप से भ्रमण कर लिया जाए। बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने अब तक हुई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों पर लगातार भ्रमण किए जा रहे हैं। इस पर डीआईजी ने कहा कि यह निरीक्षण जारी रहे। लोगों को आश्वस्त कर दें कि वे निर्भीक होकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
समीक्षा के दौरान अपराधियों पर हुई कार्रवाई और कानून व्यवस्था की स्थिति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए। ऐसे व्यक्ति, जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं उन्हें अनिवार्य रूप से पाबंद कर दिया जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह के अलावा सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments