बलिया : नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मिला लेखपाल संघ, शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं

बलिया। जनपद के नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, जनपद इकाई बलिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान लेखपाल संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि जनपद में राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन, शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में लेखपाल संघ पूरी तत्परता और सहयोग के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासन और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, खंड मंत्री सुधीर कुमार पाण्डेय तथा जिला मंत्री मुना राम सहित छट्ठू यादव, अखिलेश सिंह, रणजीत सिंह, बृजेश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय और प्रदीप तिवारी समेत संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।