बलिया : ब्रह्मभोज में आगंतुकों ने स्वर्गीय भारत भूषण गुप्ता ‘राजा जी’ को दी श्रद्धांजलि


बलिया, (परिवर्तन चक्र समाचार सेवा)। नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित जगदीदपुर में आयोजित स्वर्गीय भारत भूषण गुप्ता ‘राजा जी’ के ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वर्गीय भारत भूषण गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजा जी का जीवन सादगी, सामाजिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों का प्रतीक था। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे।


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में तुषार गुप्ता (सोनू), मोहनीश गुप्ता (मोनू), शशि भूषण गुप्ता (सेठ जी), विवेक गुप्ता (पिंकू), विपेश गुप्ता (टिंकू), कृष्ण मोहन गुप्ता, गोपाल जी, अनीशा गुप्ता, बबीता गुप्ता सहित परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय राजा जी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम में जिले के अनेक प्रमुख समाजसेवियों, व्यापारियों एवं पत्रकार बंधुओं ने भी भाग लिया और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय भारत भूषण गुप्ता ‘राजा जी’ का स्नेह, व्यवहार और सामाजिक सरोकार सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।


श्रद्धांजलि सभा के दौरान शोकपूर्ण वातावरण में लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अंत में परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।



Post a Comment

0 Comments