बलिया में एआरटीओ पद पर बने रहेंगे अरुण कुमार राय, स्थानांतरण आदेश हुआ निरस्त


बलिया। प्रदेश में चल रहे तबादला सत्र के बीच परिवहन विभाग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) बलिया अरुण कुमार राय का हाल ही में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब वह पूर्ववत बलिया में ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

गौरतलब है कि परिवहन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में अरुण कुमार राय का तबादला एआरटीओ प्रवर्तन, मिर्जापुर के पद पर किया गया था। हालांकि, उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती न होने के कारण जिले में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसी बीच विभागीय स्तर पर हुए पुनर्विचार के बाद उनका स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के गृह जनपद बलिया में परिवहन विभाग की गतिविधियों पर विशेष नजर रहती है। ऐसे में अरुण कुमार राय के स्थानांतरण निरस्त होने को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्थानांतरण आदेश निरस्त होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल जनपद बलिया में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी अरुण कुमार राय ही संभालेंगे। विभागीय हलकों में इस निर्णय को लेकर चर्चा का दौर जारी है, जबकि आमजन इसे प्रशासनिक निरंतरता के रूप में देख रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments