बलिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी/मत्स्य पालक विकास अभिकरण उदय वीर सिंह ने बताया है कि 21 मई को मत्स्य उत्पादकता बढ़ाने हेतु एक मण्डलीय गोष्ठी का आयोजन नेहरू हाल सभागार आजमगढ़ में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। जिसमें माननीय डा0 संजय निषाद जी कैबिनेट मत्स्य मंत्री उ0प्र0 सरकार लखनऊ द्वारा सम्बोधित किया जाना है। माननीय मत्स्य मंत्री जी उ0प्र0 सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के व्यक्तियों एवं मत्स्य पालकों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ की जानकारी दी जायेगी। उक्त संगोष्ठी में मत्स्य पालन सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु जनपद के इच्छुक मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के व्यक्ति 21 मई को नेहरू हाल सभागार आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ में अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर गोष्टी के उदेश्य (मत्स्य उत्पादकता बढाने हेतु) को सफल बनाने में योगदान करें। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, मुहल्ला बनकटा से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
0 Comments