बलिया : चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक एस0 आनन्द जनपद बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10.12.2023 को थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी मय हमराह पुलिस बल हे0का0 अमरेन्द्र राय, का0 विजयशंकर, का0 अभिषेक सिंह के रोकथाम जुर्म जरायम अपराध व अपराधियो पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर अभियुक्त सुनील राजभर पुत्र स्व0 वकील राजभर निवासी ग्राम नफरेपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया कलानी चट्टी के रास्ते होते हुए अपने गांव की तरफ जा रहा है इस सूचना पर थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के द्वारा कलानी चट्टी के पास 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसकी जमातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को  मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया जा रहा है।

 *आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0- 204/2023 धारा 10 गुण्डा एक्ट व 3/25 आर्म एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

2. मु0अ0सं0 250/18 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना सरायलखंसी जनपद मऊ।

3. निल/2020 गुण्डा एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

1.सुनील राजभर पुत्र स्व0 वकील राजभर निवासी नफरेपुर थाना चितबड़ागांव बलिया उम्र करीब 26 वर्ष 

*बरामदगी-*

01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1. थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त कुमार चौधरी थाना चितबडागांव जनपद बलिया।

2. हे0का0 अमरेन्द्र राय थाना चितबडागांव जनपद बलिया।

3. का0 विजयशंकर थाना चितबडागांव जनपद बलिया।

4. का0 अभिषेक सिंह थाना चितबडागांव जनपद बलिया। 


     



Comments