बलिया : पूर्व प्रधान विजय सिंह का वाराणसी में हुआ निधन


बलिया। शीतल दवनी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान विजय सिंह (62 साल) का सोमवार की रात्रि में निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में व शुभचिंतकों, रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गयी।

विजय सिंह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। परिजन उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। वे अंतिम सांस सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में लिये। वे एक सामाजिक, मिलनसार व मृदभाषी व्यक्ति थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर जी से भी गहरा लगाव था। गांव के साथ ही वे शहर के स्टेशन टाउन हॉल रोड पर स्थित अपने आवास पर भी राजनीतिक, सामाजिक व अन्य लोगों से बराबर मिला करते थे।

*परिवर्तन चक्र परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि* 



Comments