बलिया। 14 अप्रैल 2023 को भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 133वीं जयन्ती गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में बलिया सदर माॅडल तहसील के समीप मनाया गया। सर्वप्रथम डाॅ0 अम्बेडकर जी के चित्र पर फूल-माला पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब अमर रहें, जय भीम जय संविधान के जोरदार नारे लगाये गये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड तथा संचालन जिला सचिव परशुराम खरवार ने किया। विषय प्रवर्तन करते हुए गोंगपा के जिला संगठन मंत्री शिवशंकर खरवार ने कहा कि महामानव डाॅ0 अम्बेडकर जी की जयन्ती मनाना भी अपने आप में गर्व का विषय है। मुख्य वक्ता के बतौर पूर्व बैंक मैनेजर गोंगपा के संरक्षक मण्डल जिउत जी गोंड ने कहा कि बाबा साहब डाॅ0 भीम राव अम्बेडकर जी ने कहा था कि शिक्षित बनों, संगठित हो और संघर्ष करों। इसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। विकास के मात्र दो ही जादूई हथियार है और वह है शिक्षा और संगठन। शिक्षा के बल पर ही बाबा साहब सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व के ज्ञान के प्रकाश पुंज बन गये हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्षो व आर्दशों से प्रेरणा लेकर के अध्यक्ष आन्दोलन चलाने की जरूरत है। पूरे विश्व में आज भारत की पहचान तथागत गौतम बुद्ध व भारत रत्न डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी से ही है।
इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द गोंडवाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान की उद्देशिका का हर घर-घर में पाठ किया जाना चाहिए। भारतीय संविधान की उद्देशिका ही शोषित, पीड़ित, वंचित, गरीब वर्ग के मुक्ति का मंत्र है। इसे भारत में पूर्ण रूप से लागू कर अनुपालन कराने के लिए राष्ट्रव्यापी संगठित आन्दोलन छेड़ने की आवश्यकता है और इसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गाॅव-गाॅव में संविधान जागरण अभियान चला रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार, जिला संगठन मंत्री शिवशंकर खरवार, ओमप्रकाश खरवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश यादव, गौतम यादव, दीपक गोंडवाना, महेश प्रसाद, प्रमोद गोंड, सूचित गोंड रहे।
0 Comments