बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा पुलिस को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 15.03.2023 को प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त तलाश वांछित अपराधी के कोटवारी मोड़ पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नागपुर के रहने वाले दो भाई दिलीप कुमार व उमा पुत्रगण सुभाष राम का गिरोह है जो अलग अलग स्थानों से अवैध शराब लाकर अपने घर पर रखते हैं उसके बाद उसकों बिहार ले जाकर बेच देते है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रसड़ा विश्वास करके उ0नि0 सुरजीत सिंह व उ0नि0 कृष्णप्रजापति मय फोर्स को अवगत कराते हुए मय मुखबिर खास के साथ ग्राम नागपुर में अभियुक्तों के घर दबिश दिया गया दबिश के दौरान अभियुक्त उमा पुत्र सुभाष राम नागपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के घर की जामातलाशी में एक गाड़ी में बधी बोरी से कुल 58 पेटी अवैध अपमिश्रित शराब बरामद हुई जिसमें से प्रत्येक पेटी में कुल 48 शीशी (180 ML) , कुल 501.120 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद किया गया तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रसड़ा पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 111/23 अन्तर्गत धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम व 272/ 273/ 419/ 420/ IPC थाना रसड़ा जनपद बलिया।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
उमा पुत्र सुभाष राम निवासी नागपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया।
*नाम व पता फरार अभियुक्त-*
दिलीप कुमार पुत्र सुभाष राम निवासी नागपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया।
*बरामदगी -*
1. 58 पेटी से प्रत्येक पेटी में 48 शीसी 180ML कुल 501.120 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद।
2. 01 अदद मोटर साइकिल (UP 60 AC 0615)
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम -*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री हिमेन्द्र सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया।
2. उ.नि. श्री सुरजीत सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया।
3. उ.नि.श्रीकृष्ण प्रजापति थाना रसड़ा जनपद बलिया।
4. हे.का. गोरखनाथ यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया।
5. का. अजीत यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया।
6. का. रंजीत कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया।
7. का. मनीष कुमार यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया।
8. म.का. अनुराधा पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया।
9. म.का. पूजा पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद- बलिया।*
0 Comments