बलिया : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


बलिया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 



कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसके विषय में जानकारी हासिल की। इन विभागों में पशु विभाग, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग आदि की प्रदर्शनीया शामिल थी।



Comments