इज्जतनगर मंडल : छठवीं जिला रैली में स्काउट एवं गाइड के रोवरों/रेंजरों के लिए क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन


बरेली, 23 नवम्बर, 2022। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, इज्जतनगर के तत्वावधान में रोड नं. 4 स्थित स्काउट कुटीर के प्रांगण में छठवीं जिला रैली में आज तीसरे दिन जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री मुस्ताक अली के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड के रोवरों/रेंजरों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भगत सिंह एवं कमला नेहरू ग्रुप, सुभाष एवं विजय लक्ष्मी ग्रुप, नेहरू एवं लक्ष्मीबाई ग्रुप, विक्रमादित्य ग्रुप, पटेल ग्रुप, आजाद ग्रुप, महादेवी वर्मा ग्रुप, सागर ग्रुप एवं कमला नेहरू ग्रुप ने प्रतिभाग किया। 


उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुभाष एवं विजय लक्ष्मी ग्रुपों, द्वितीय स्थान नेहरू एवं लक्ष्मीबाई ग्रुपों तथा तृतीय स्थान भगत सिंह एवं कमला नेहरू ग्रुपों ने हासिल किया। तदोपरान्त वरिष्ठ गाइडर तसलीम आरा खान की देख-रेख में इकाबाना का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर रेलवे, विजय लक्ष्मी, कमला नेहरू, लक्ष्मीबाई, महादेवी वर्मा आदि ग्रुपों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजय लक्षमी ग्रुप, द्वितीय स्थान उत्तर रेलवे ग्रप एवं तृतीय स्थान लक्ष्मीबाई ग्रुप ने प्राप्त किया।


शायंकाल शिविर रागिनी का उद्वघाटन वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक एवं जिला आयुक्त (रोवर) श्री रोहित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर रागिनी कार्यक्रम में प्रतिभागियों के द्वारा रंगारंग कैम्प फायर का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर रेलवे, सागर एवं कमला नेहरू ग्रुपों ने ‘’रेल सुरक्षा ’’, सुभाष एवं विजय लक्ष्मी ग्रुपों ने ‘’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘’, भगत सिंह एवं कमला नेहरू ग्रुपों ने ’’रेल सर्तकता’’ तथा विक्रमादित्य एवं महादेवी वर्मा ग्रुपों ने ’’महिला सुरक्षा’’ एवं पटेल ग्रुप ने ’’रेल सुरक्षा एवं संरक्षा’’ जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर प्रस्तुति देकर स्काउट्स-गाइड्स के सदस्यों ने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया।



Comments