बलिया : किसान मेला एवं प्रदर्शनी में कृषकों को विभिन्न योजनाओं के बारे दी जानकारी : सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा

 


बलिया। पारंपरिक ददरी मेला में विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा, संसदीय क्षेत्र सलेमपुर द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तदोपरान्त मेले में लगे स्टाल का अवलोकन श्री इन्द्राज उप कृषि निदेशक व श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी द्वारा माननीय सांसद महोदय जी को कराया गया। किसान मेंले में श्री सुधीर सिंह क्षेत्राधिकारी द्वारा जैव उर्वरकों एवं अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। देहात किसान एप के बारे में देहात कंम्पनी के कर्मचारियों ने भी बताया कि एप पर फसल की जियो टैगिंग कर किसान खेती किसानी में लाभ ले सकतें है। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किया गया। सांसद जी का स्वागत उप कृषि निदेशक बलिया जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी बलिया के साथ-साथ  कृषक श्री सुनील सिंह, श्री अवधनाथ सिंह, श्री अशोक कुशवाहा, श्री प्रमोद सिंह, श्री अमित सिंह, श्री कृष्णा पाण्ड, श्री प्रवीण  मिश्रा, श्री आदित्य, श्री राम हरख सिंह आदि कृषकों द्वारा किया गया।


  
उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने माननीय सांसद एवं कृषि वैज्ञानिक, इन्स्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर साईंसेज, बीएचयू डा0 यू0पी0 सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही साथ दूर दराज से आए कृषक बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया, और अपने उद्बोधन में विभागीय योजनाओं कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि विविधिकरण, फसल बीमा, पी0एम0 सम्मान निधि योजना, कृषि यन्त्रों पर देय अनुदान पर विस्तार से जानकारी दी गयी। तकनीकी  सत्र में वाराणसी से पधारे कृषि वैज्ञानिक इन्स्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर साईंसेज, बीएचयू से आये हुए डा0 यू0 पी0 सिंह जी ने कहा कि जानकारी एक ऐसा महत्वपूर्ण हथियार है जो व्यक्ति जितना जानकारी रखेगा वह उतना ही आगे बढेगा। पर्यावरण, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य, कृषि विविधिकरण, कृषि विपणन के साथ ही संरक्षित खेती, एवं कृषकों को कम से कम जुताई करने की जानकारी दी गयी, उनके द्वारा फसल अवशेष न जलाने, एवं उचित फसल चक्र अपनाने हेतु कृषकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। 


मुख्य अतिथि माननीय सांसद, सलेमपुर जी ने विराट किसान मेले की प्रशंसा की तथा पराली प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि सबसे बडी माता धरती माता होती है जिसकी कोंख में किसान भाई आग लगाना बंद करें, और उचित पराली प्रबंधन के उपायों को अपनाते हुए जैविक खाद बनाने में प्रयोग करें, उनके द्वारा मोटे आनाज जैसे-जौ, मक्का, ज्वार एवं बाजरा एवं रागी फसलों की बुवाई का क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया गया।  मुख्य अतिथि जी के द्वारा विकास खण्ड-बॉसडीह, बेरूआरबारी, एवं मनियर के 55 किसान बंधुओ को निःशुल्क मसूर मिनीकिट पैकेट (8कि0ग्रा0) का वितरण किया गया। कृषकों को सामयिक विषय रबी दलहनी एवं तिलहनी फसलों की उत्पादन तकनीकी पर श्री गोपाल यादव तथा खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर श्री हरिशंकर वर्मा  विषय विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गयी। मेले में किसान पंजीकरण व स्टेशनरी वितरण कृषि विभाग द्वारा सम्पन्न किया गया। किसान मेले में सुमील केमिकल्स, श्रीराम फर्टिलाइजर, कृषि यंत्र, फसल बीमा, गन्ना, पशुपालन, समाज कल्याण, बाल विकास, कृषि रक्षा, भूमि परीक्षण, एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित स्टाल प्रदर्शनी में लगाये गये है। कृषकों द्वारा स्टालो का निरीक्षण कर उपयोगी जानकारी प्राप्त की गयी। मेले में उपस्थित समस्त कृषकों को सूक्ष्म जलपान एवं लन्च पैकेट का वितरण किया गया। उप कृषि निदेशक ने मेले में आये हुए मुख्य अतिथि एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी, बलिया के द्वारा किया गया। मेले में बड़ी संख्या में कृषकगण एवं कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments