बलिया : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक


बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज दिनांक 19/10/2022 को समय 04ः30 बजे, माननीय महोदय के विश्राम कक्ष में समस्त सम्मानित पीठासीन अधिकारीगण की प्री-ट्रायल बैठक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.11.2022 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव सर्वेश कुमार मिश्र के द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में दिनांक 12/11/2022 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय  माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में  उपस्थित समस्त पीठासीन अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12.11.2022 को, अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें, तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हांकित किये गये वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें। 

उक्त बैठक में श्री दिनेश कुमार मिश्रा प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/नोडल अधिकारी लोक अदालत बलिया, श्रीमती मनीषा विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.एक्ट), श्री महेश चन्द वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) अपर जनपद न्यायाधीश, श्री गोविन्द मोहन अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-8 (पोक्सो एक्ट) , श्री ओमकार शुक्ला विशेष न्यायाधीश (गैगेस्टर एक्ट)/अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-5, श्री ओम प्रकाश अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 7 (एन0डी0पी0एस0 एक्ट), श्री नितिन कुमार ठाकुर अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-2, श्री अरूण कुमार-तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-4, श्री प्रशान्त बिलगैया अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम, श्री विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।, श्री नरेन्द्र पाल राणा अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।।, श्री हरीश चन्द्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुरेन्द्र प्रसाद सिविल जज सी0डि0 बलिया, सुश्री शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्री सर्वेश कुमार मिश्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया, श्रीमती तपस्या त्रिपाठी सिविल जज सी0डि0/एफ.टी.सी., श्री आशीष थिरानिया सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी, श्री राजीव रंजन मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री धम्म कुमार सिद्घार्थ अपर सिविल जज (जू0डि0) रसडा, श्री प्रवीण कुमार प्रियदर्शी अपर सिविल जज (जू0डि0), श्री धर्मेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी., एवं श्री अनिल कुमार मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया उपस्थित रहे।



Comments