वाराणसी 21 जुलाई, 2022; आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में आज 21 जुलाई, 2022 को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल के नेतृत्व में आज दिनांक 21.07.22 को लहरतारा मिनी रेलवे स्टेडियम से रेलवे कालोनियों तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव पाण्डेय एवं वाराणसी मंडल क्रीड़ा संगठन की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकता दौड़ मिनी स्टेडियम से रवाना होकर सभी आवासीय रेलवे कालोनियों, अधिकारी कालोनी होते हुए 5 किलोमीटर तक की दूरी तय कर वापस मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई।
इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व आज दिनांक 21/07/ 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस की ओर से बनारस रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म PF No. 01 पर जल सेवा अभियान चलाकर प्यासे यात्रियों को ठण्डा पानी पिलाया गया। अभियान में कुल 09 रेसुब सदस्यों द्वारा लगभग 95 यात्रियों के बीच 60 लीटर जल वितरित किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 21/07/ 2022 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी पोस्ट के जवानों द्वारा आइकॉनिक सप्ताह के उपलक्ष में वाराणसी सिटी के प्लेटफार्म नंबर 01, 02 और सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई अभियान चलाया गया और साथ ही आम लोगों को स्वच्छता सपथ दिलाकर अपने आस-पास सफाई करने के लिए जागरूक भी किया गया।
*अशोक कुमार*
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments