सर्दियों में करें चने के साग का सेवन, इन 7 समस्याओं से मिलेगी राहत


सर्दियों में चने का साग स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे-

सर्दियों के सीजन में मार्केट में आपको साग की कई तरह की वैरायटीज आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। इन साग के सेवन से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। अक्सर डॉक्टर या फिर डायटीशियन आपको हरे पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। इन हरे पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक, बथुआ, सरसों के अलावा चने का साग भी शामिल होता है। चने का साग स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। डायबिटीज से लेकर स्किन की कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में चने का साग काफी लाभकारी हो सकता है। चने का साग कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिंस से भरपूर होता है, जो शरीर की कई परेशानियां जैसे-कब्ज, डायबिटिज से छुटकारा दिला सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं चने के साग के फायदों के बारे में-

1. इम्यूनिटी करे बूस्ट : सब्जियों में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो अपने डाइट में चने का साग शामिल करें। चने का साग खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट (Chane ka saag ke fayde) हो सकती है। इससे आप सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानी से राहत पा सकते हैं।

2. कब्ज से दिलाए राहत : चने के साग में फाइबर भरपूर होता है, जो कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा चने का साग प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में लाभकारी है। इतना ही नहीं, डाइट में चने के साग को शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन (Green Gram leaves Benefits) बेहतर होता है। 

3. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी : चने का साग डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में लाभकारी है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपने डाइट में डायटीशियन की सलाह पर चने के साग को शामिल करें।

4. आंखों को रखे स्वस्थ : आंखों की रोशनी को अच्छा करने के लिए भी आप नियमित रूप से चने के साग का सेवन कर सकते हैं। यह इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी आंखों की मांसपेशियों को मजबूत रखता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में असरदार माना जा सकता है। 

5. वजन को करे कम : चने साग का सेवन करने से शरीर का वजन भी कम (Weight Loss Diet) हो सकता है। दरअसल, यह साग फाइबर से भरपूर होता है, जो भूख को लंबे समय तक शांत करने में कारगर माना जाता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से इसे अपने आहार में शामिल करते हैं, तो आपके शरीर का वजन कम हो सकता है।

6. मानसिक स्वास्थ्य को बनाए बेहतर : चने के साग में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरदार है। वहीं, यह साग आपके मानसिक संतुलन को भी बेहतर करता है। नियमित रूप से इस साग के सेवन से स्ट्रेस संतुलित रह सकता है। जिससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। 

7. स्किन के लिए फायदेमंद : स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में भी चने का साग काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडें, विटामिन ई, विटामिन के, बी कॉम्पलेक्स स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी असरदार है। साथ ही यह आपके बालों की मजबूती को भी बढ़ा सकता है। 

चने का साग स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से लेकर कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इससे आप किसी भी बीमारी का पूर्ण रूप से इलाज नहीं कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी गंभीर समस्या से ग्रसित हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस साग का सेवन करें।




Comments