बलिया : दो पहिया वाहन पर सुरक्षा का एक ही सहारा, सिर पर हेलमेट हमारा

 




यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस कर्मचारीगणों  को हेल्मेट वितरण कर  यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक 

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा जारी यातायात जागरूकता अभियान के आदेश के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विजय त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात श्री विश्वदीप सिंह द्वारा लगातार यातायात संबन्धी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज दिनांक 29.11.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन बलिया सभागार में पुलिस कर्मचारीगणों  को हेल्मेट वितरण कर दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने के सम्बन्ध मे जागरूक करते हुए निर्देशित किया कि जब भी यात्रा करें हेल्मेट अवश्य पहने और साथ ही साथ  आमजनमानस  को भी हेल्मेट पहनने व यातायात संबंधी नियमों के संबंध में जागरूक करें ।  

*एक बाइक दो सवार, हेलमेट है उनकी पहचान*

*सोशल मीडिया सेल*

  *बलिया पुलिस*



Post a Comment

0 Comments