सूर्य ग्रहण 2021 : 4 दिसंबर को लगने जा रहा 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को रखना होगा विशेष ध्यान


सूर्य ग्रहण 2021: सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगा था,  चंद्र ग्रहण के ठीक15 दिन बाद इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू ज्योतिषीय गणना के अनुसार दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार, 4 दिसंबर 2021 को लग रहा है।

ग्रहण को हिंदू परंपराओं के अनुसार एक अशुभ अवसर के रूप में गिना जाता है। इसी वजह से देवी-देवताओं की पूजा जैसा कोई शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख, समय और सूर्य ग्रहण के प्रभाव पर... 


सूर्य ग्रहण 2021 का समय : 


साल का दूसरा यानी आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह दिन मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण का समय सुबह 10:59 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:07 बजे तक चलेगा। 


यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। सूर्य ग्रहण आमतौर पर चंद्र ग्रहण से लगभग दो सप्ताह पहले या बाद लगता है। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर अपनी छाया डालता है। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा से ढक जाता है।


किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव : 


इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र पर ज्यादा रहेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें। कर्ज देने और लेने की स्थिति से बचें।


साभार-News 24








Comments