विदुर नीति अनुसार ऐसे लोग माने जाते हैं सौभाग्यशाली जिनके पास होती हैं ये 5 चीजें


विदुर नीति अनुसार जिन लोगों के पास ये 5 चीजें होती हैं उनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।

विदुर नीति : चाणक्य की तरह ही महात्मा विदुर की नीतियों को भी काफी पसंद किया जाता है। इनकी नीतियां लोगों के मार्गदर्शन करने का काम करती हैं। इन्होंने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई नीतियां बताई हैं। जिनमें से एक नीति में विदुर ने बताया है कि वो कौन सी 5 चीजें हैं जिनके पास होने से व्यक्ति सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी सुख की कमी नहीं होती।

मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति : विदुर नीति अनुसार जिस व्यक्ति की जुबान पर मां सरस्वती का वास होता है उसे हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। ऐसा व्यक्ति अपने मधुर वचन से किसी का भी दिल जीत सकता है। मीठा बोलने वाला व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है।

आज्ञाकारी संतान : महात्मा विदुर की नीति अनुसार जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है उनका जीवन सुख से भर जाता है। आज्ञाकारी संतान एक सुंगधित फूल की तरह होती है जो अपने आसपास का माहौल सदैव सकारात्मक बनाए रखती है। ऐसी संतान अपने कुल का नाम रोशन करती है। जिनकी संतान इस योग में आज्ञाकारी होती है उनके माता-पिता सौभाग्यशाली माने जाते हैं।

रोग मुक्त शरीर : विदुर नीति अनुसार जो व्यक्ति स्वस्थ होता है वो बहुत भाग्यशाली है। क्योंकि निरोगी व्यक्ति अपना हर काम ठीक से कर पाता है और जीवन के सारे सुखों का भोग करता है। 

ज्ञान व्यक्ति की सबसे बड़ी : दौलत जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है वह सौभाग्यशाली माना जाता है। क्योंकि ज्ञान कभी खत्म न होने वाली चीज है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके मुश्किल समय में एक हथियार की तरह काम करता है और ये आय का सबसे बड़ा साधन भी है।




Comments