‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ : फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज




गोरखपुर, 25 अगस्त, 2021: पूरे देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्षपर्यन्त मनाये जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के अन्तर्गत ‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0‘ का आयोजन 13 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2021 तक किया जा रहा है, जिसका नारा है फिटनेस  का डोज आधा घंटा रोज है। स्वस्थ भारत की दिशा में यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पहल है। 

इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में 2 किमी. फिटनेस रन का आयोजन 25 अगस्त,2021 को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह ने इस दौड़ में प्रतिभाग किया। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से प्रारम्भ होकर क्रिकेट ग्राउण्ड होते हुये स्टेडियम में आकर समाप्त हुये इस आयोजन में पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के विभिन्न खेलों के कोच एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। लगभग 150 की संख्या में सम्मिलित हुये प्रतिभागियों में मुख्य रूप से भारतीय कुश्ती टीम के कोच एवं सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, नरसा के एथलेटिक्स कोच जवाहर प्रसाद, बालीवाल कोच विनोद सिंह, बैंडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ, क्रिकेट कोच रंजीत यादव तथा हैण्डबाल कोच राजकुमार यादव सहित मशहूर खिलाड़ी भगत सिंह यादव, जितेन्द्र, रंजीत पटेल, उज्ज्वला यादव एवं शमाॅ बानो आदि थीं। 

उल्लेखनीय है कि नरसा के तत्त्वावधान में ‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0‘ के तहत प्रतिदिन दौड का आयोजन किया जायेगा, जिसमें भारी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी भाग लेंगे। 

(पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।






             

                                                                                                       




Comments