बलिया : छत से गिरकर बाढ़ के पानी में डूबने से 22 वर्षीय महिला की हुई मौत


दुबहड़/ बलिया। स्थानीय थाना अन्तर्गत बसरिकापुर के  बिशुनपुरा गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला छत से गिरकर बाढ़ के पानी में डूब गई। स्थानीय लोगो द्वारा काफी खोजबीन के बाद महिला के शव को बरामद नहीं किया जा सका। 

विदित हो कि ओझवलिया निवासी संजय दुबे की 22 वर्षीय पुत्री अनु दुबे विशुनपुरा अपने रिश्तेदार भुनेश्वर उपाध्याय के यहां रहती थी। जिसका विवाह शहर के जापलिनगंज में हुआ था। जो पति से विवाद के कारण पिछले कई वर्षों से मायके रहती थी। मायके में भी पट्टीदारों से विवाद के कारण अपने रिश्तेदार भुनेश्वर उपाध्याय के यहाँ विशुनपुरा में रहती थी। वह शुक्रवार की शाम छत पर खड़ी थी। तभी संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह नीचे बाढ़ के पानी में गिर गई। काफी खोजबीन के बाद महिला को बरामद नहीं किया जा सका। 

मौके पर पहुंचे दुबहड़ थाना के उपनिरीक्षक हरिशंकर मिश्र एवं आरक्षी बीरेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम द्वारा महिला के शव को खोज लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया। बाढ़ के पानी में महिला के डूबने की घटना सुनकर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है।



Comments