राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के विभिन्न जनपदों के 16 चालू कार्यों हेतु रू0 97 करोड़ 08 लाख 01 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त


लखनऊ, 01अगस्त 2021। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्ग योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 16 चालू कार्यों हेतु रू0 97 करोड़ 08 लाख 01 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 16 चालू कार्यों में जनपद गोरखपुर, प्रतापगढ़, गोण्डा, अम्बेडकर नगर, उन्नाव, मैनपुरी, महाराजगंज, अलीगढ़ तथा बस्ती के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।