जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन (पागल बाबा मन्दिर) तक 04 लेन मार्ग का निर्माण एवं 02 लेन सेतु के निर्माण कार्य हेतु रू0 02 अरब 51 करोड़ 55 लाख 03 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की गयी प्रदान


लखनऊ, 4 अगस्त 2021। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन (पागल बाबा मन्दिर) तक (अन्य जिला मार्ग) 04 लेन मार्ग का निर्माण (लम्बाई 7.278 किमी0) एवं मार्ग निर्माण के संरेखण में आ रही यमुना नदी पर 02 लेन सेतु के निर्माण कार्य हेतु रू0 02 अरब 51 करोड़ 55 लाख 03 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में लागत के सापेक्ष रू0 20 करोड़ की धनराशि भी उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी तथा शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये है कि आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त-पुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों के अनुरूप किया जाय।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि जारी शासनादेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबन्धों व दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Comments