लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त चलाया जा रहा है जांच अभियान




लखनऊ 27 जुलाई 2021। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर कोविड-19 से फैलने वाले संक्रमण से बचाव हेतु बिना मास्क पाये जाने वाले एवं बिना टिकट रेल यात्रियों के विरूद्व लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

जांच के क्रम में आज गोरखपुर स्टेशन पर 25 व्यक्तियों को बिना मास्क पाये जाने पर प्रति व्यक्ति 100/- जुर्माना लगाया गया। जुर्माने के रूप में वसूले गये रू. 2500/- को रेल राजस्व में जमा कराया गया तथा जांच के दौरान 04 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर जुर्माना लगाया गया। 

विदित हो कि ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसरों में मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है।

रेलवे द्वारा अवैध वैण्डिग पर लगाम लगाने हेतु अवैध वेण्डरों एवं अवैध रूप से पानी बेचने वालों के विरूद्व भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विगत एक सप्ताह में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 1200 तथा गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 516 अधोमानक पानी की बोतलें पकड़ी गयी। पकड़े गये 05 अनाधिकृत वेण्डरों को रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया। 

रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु, यात्रियों को जागरूक करने हेतु मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी का पालन करने एवं हाथ की स्वच्छता का ध्यान रखने के सम्बन्ध में जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से उद्घोषणा करायी जाती है। 


                                     जन संपर्क अधिकारी 

                                     पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ। 



Comments