पेट्रोल और डीजल तथा घरेलू गैस के बेतहाशा बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान



बलिया। प्रदेश नेतृत्व के मन्शा के अनुरूप राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन के तहत बुधवार को कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन से पैदल चलकर शेरे चित्तु पाण्डेय चौराहा पर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल और डीजल तथा घरेलू गैस के बेतहाशा बढ़ती कीमतों के खिलाफ गांधीवादी तरीके से कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया। बढ़ती मँहगाई के विरोध में कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान को आमजनों द्वारा उत्साह पूर्वक जनसमर्थन मिलने से इस बात का संकेत मिला कि उत्तर प्रदेश में जनसरोकार की समस्याओं के प्रति श्रीमती प्रियंका गांधी जी का संघर्ष एक दिन परवान चढ़ेगा और 2022 के प्रदेश के विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती होगी। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती किमतों के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान में हजारों पुरूषों और महिलाओं ने हस्ताक्षर करके, कांग्रेस द्वारा बढ़ती किमतों को वापस लेने की मांग का समर्थन किया। किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवानों और महिलाओं ने हस्ताक्षर किए।

कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना उपाध्याय, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महाससचिव पूनम पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा सिंह, वरिष्ठकांग्रेस नेता फुलबदन तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रूपेश चौबे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अबुल फैज, वरिष्ठ नेता रमाशंकर तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष गिरिश कान्त गांधी, रामसहाय मिश्र ऊर्फ राजु, अंजनी चौबे बागी, वृजेश खरवार, हरिओम, बैरिया ब्लाक अध्यक्ष पारस बर्मा, हनुमानगँज ब्लाक अध्यक्ष विपिन पाण्डेय, हरिओम, सीता यादव, गोपालजी गुप्ता, शारदा बिन्द,भारत भूषण पाण्डेय, नायाब खाँ, बिन्दु श्रीवास्तव, रूबी गोंड, लव कुमार गिरी, अरविन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:- *विक्की कुमार गुप्ता*



Comments