बलिया : धान एवं मक्का में अधिक उपज प्राप्त करने वाले कृषक पुरस्कार से होंगे सम्मानित


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण कराये

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया है कि जनपद में खरीफ-2021 की फसलों धान एवं मक्का में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को दो पुरस्कार प्रथम और द्वितीय प्रदान किए जाएंगे, ताकि जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकाधिक वृद्धि करने हेतु प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो सके। 

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र के लिए इच्छुक कृषक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बलिया सदर, बांसडीह, रसड़ा एवं बैरिया कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं प्रार्थना पत्र पूर्ण करके कृषक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर बलिया, रसड़ा बांसडीह एवं बैरिया कार्यालय में दस रुपये का पंजीकरण शुल्क एवं खतौनी व अन्य अभिलेख के साथ 31 जुलाई तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पुरस्कार हेतु चयन पंजीकृत कृषकों के फसल की कराई गई क्रॉप कटिंग में प्राप्त उपज परिणाम के आधार पर जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा। पशुपालन, उद्यान मत्स्य एवं गन्ना विकास के क्षेत्र में सर्वाधिक उत्पादन के आधार पर भी कृषकों का चयन किया जाना है उक्त क्षेत्र में रुचि रखने वाले कृषक पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना विभाग के कार्यालय से संपर्क करते हुए आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 

औद्यानिक, पशुपालन, डेयरी, कुक्कुट पालन, गन्ना, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु महिला कृषकों का नामांकन किया जाना है। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिन महिला कृषकों को संतुष्ट किया जाएगा। उनका आर्थिक लाभ लागत विश्लेषण एवं सामाजिक एवं कितने लोगों को रोजगार दिया या उनसे प्रेरित होकर कितने लोगों द्वारा उस कार्य को अपनाकर रोजगार सृजन किया गया। विश्लेषण करते हुए उनकी गतिविधि का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments