बड़ी उम्र की लड़की से क्यूं नहीं की जाती शादी ,क्यूं कहा जाता है कि इसके हैं बहुत नुकसान जानिए..

क्या आप बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे और नुकसान जानतें हैं? हमारे देश में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि लड़की की उम्र अपने पति से अधिक हो, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके आधार पर आप ये जान सकते हैं कि कम उम्र के लड़कों के लिए अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी करना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक।

आज के आधुनिक समय में जी रहे भारतीय समाज के लोगों की सोच भी बदली है। अब ना ही लड़के लड़कियां अपने माता पिता की पसंद से शादी करने के लिए जल्दी तैयार होते हैं और ना ही अपने से उम्र में बहुत छोटी लड़की से शादी करना चाहते हैं।

पिछले कुछ सालों में यह देखने में आया है कि ज्यादातर लड़के अपनी उम्र से बड़ी लड़कियों से शादी करने लगे हैं। चाहे वह लव मैरिज हो या फिर अरेंज्ड मैरिज। हालांकि लड़कों के घरवालों को बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने में थोड़ी आपत्ति होती है लेकिन वे भी मान ही जाते हैं। पुराने समय से ही यह परंपरा चलती आ रही है कि शादी के लिए लड़की हमेशा ही लड़के से उम्र में छोटी होनी चाहिए। लेकिन समय के साथ यह परंपरा टूटी है और अब लड़की की उम्र बहुत मायने नहीं रखती है। इस आर्टिकल में हम आपको बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

हर महिला एक ऐसे पुरुष से शादी करना चाहती है, जो उसकी इज्जत करता है, जो उसे समझता है, उससे प्यार करता है और साथ ही साथ उसकी देखभाल भी करता है।

दूसरी ओर, पुरुष उन महिलाओं की तलाश करते हैं जो रीयलिस्टिक, आत्मविश्वासी और परिपक्व हैं।

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मैच्योरिटी लेवल आपसे ज्यादा होगा। वह भले ही आपके घर में नई होगी लेकिन चीजों को काफी बेहतर तरीके से समझेगी। शादी के बाद आपको यह फिक्र नहीं सताएगी कि बीवी आपकी बातों को नहीं समझेगी और घर के सभी लोगों को खुश कर पाएगी या नहीं। वह हमेशा चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी और आपको हर बात उसे समझानी नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही वह घर के लोगों की जरूरतों और इच्छाओं का ध्यान रखेगी और उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। इसके अलावा अगर लड़की आपसे उम्र में बड़ी होगी तो आपको भी काफी हेल्प मिलेगी और वह अपने अनुभवों के आधार पर आपको सही गलत के बारे में अच्छे से बताएगी।

उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने का यह एक मुख्य फायदा है। अगर आप जॉब नहीं करते या फिर आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है तो बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के बाद आपकी चिंता कम हो सकती है। पति से उम्र में बड़ी लड़की शादी के बाद नौकरी करके अपना और अपने घर का खर्चा खुद उठा सकती है।

आपको घर का खर्च चलाने के लिए अकेले चिंता करने या काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जब वह देखेगी की आप परेशानी में हैं तो वह खुद जिम्मेदारी उठाएगी और आपके सिर के बोझ को कम करने की कोशिश करेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर वह आपको अकेला नहीं छोड़ेगी और हर कदम पर साथ देकर एक साथ मिलकर स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करेगी। ऐसी कंडीशन में वह ज्यादा फरमाइश भी नहीं करेगी और हालात को समझते हुए सिचुएशन को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी।

साभार-Khabar 24x7




Comments