महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान, सभी संकट होंगे दूर, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हर धर्म में गरीबों को दान देने की बात कही गई है। दान का जीवन में बहुत महत्व है। बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया गया दान बहुत ही पुण्य कारी माना जाता है। सनातन धर्मावलम्बी वैसे तो नियमित रूप से दान करते हैं लेकिन महाशिवरात्रि, संक्रांति, श्राद्ध, अमावस्या जैसे मौकों पर विशेषकर दान पुण्य किया जाता है। दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जो वस्तु आपके काम की न हो उसे दान करना सही नहीं है। दान सदा ही निस्वार्थ भाव से किया जाना चाहिए। महाशिवरात्रि को इन चीजों का दान करेंगे तो आपके लिए बेहद फलदायी होगा।

— हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। मान्यात है कि जिस घर में रोज पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। रोज सुबह गाय को जो पहली रोटी दी जाए वह ताजी होनी चाहिए।

— महाशिवरात्रि के दिन दूध या उससे बनी चीजें जैसे छाछ, पनीर, घी, प्रसाद या अन्या व्यंजन का दान करना बेहद लाभकारी होता हैं। शिवजी को दूध प्रिय होता हैं। इसलिए इस दिन दूध को गरीबों में बांटना आपके लिए अच्छा भाग्य ला सकता हैं।

— महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिर में कुछ ना कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। ये मंदिर की कोई सामग्री हो सकती हैं, पैसो भी हो सकते हैं या फिर प्रसादी भी चढ़ाई जा सकती हैं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य ख़त्म होने लगता हैं।

— सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह का दिन माना गया है। महाशिवरात्रि के दिन सुबह कच्चे दूध, चावल और चीनी का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करना चाहिए।

— शास्त्रों के अनुसार अनाज के दान का काफी महत्व है। अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए। यह दान संकल्प सहित करने पर मनोवांछित फल देता है।

— ऐसा कहा जाता है कि गाय का घी एक पात्र (बर्तन) में रखकर दान करना परिवार के लिए शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

— मानव जीवन के हर कर्म में तिल का महत्व है। काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।

— ऐसी मान्यता है कि वस्त्रों का दान करने सुख में खुश शांति आती है। इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नया और स्वच्छ होना चाहिए।



Comments