खुलासा : थाना बांसडीह रोड अन्तर्गत युवक की हत्या करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह रोड को मिली बड़ी सफलता।

दिनांक 29/30.03.2021 को बांसडीह रोड अन्तर्गत ग्राम आसचौरा के पास युवक का शव मिलने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर  पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन ताडा व अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व  घटना के अनावरण हेतु SO बांसडीह रोड को निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देश के क्रम में SO बांसडीह रोड, डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घटना स्थल से अभिलेखीय व इलेक्ट्रानिकी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले *अभियुक्तों 1. करण पासवान 2. संजीव पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त (आलाकत्ल) चाकू व 04 अदद मोबाइल जिसमें एक मोबाइल मृतक का है तथा दोनों अभियुक्तों की शर्ट जिसपर खून के छीटे हैं  बरामद किया गया।*

*पूछताछ अभियुक्तः-* 

अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए  बताया कि अभियुक्त करण पासवान की विधवा भाभी जिससे कि करण की शादी होने वाली थी को दुर्गेश पासवान (मृतक) ने होली के दिन घर जाकर रंग लगाया था जिससे करण पासवान नाराज हो गया था। दिनांक 29.03.2021 को अभियुक्त करण पासवान अपने साथी संजीव पासवान को लेकर दुर्गेश के घर के पास गया और फोन करके उसे होली पर मिलने के बहाने बुलाकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर आसचौरा के पास ले गये जहां दोनों ने मिलकर चाकू से मारकर दुर्गेश की हत्या कर दिया। 

*पंजीकृत अभियोगः-*

मु0अ0सं0 42/21 धारा 302 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह रोड बलिया ।

*नाम पता अभियुक्तः-* 

1. करण पासवान पुत्र वाल्मिकी पासवान निवासी छोटकी शेरिया थाना बांसडीह बलिया।

2. संजीव पासवान पुत्र स्व0 हरिद्वार पासवान निवासी  छोटकी शेरिया थाना बांसडीह  बलिया। 

*बरामदगीः-*

1. 01 अदद आला कत्ल चाकू

2. 04 अदद मोबाइल (इनमे से एक मोबाइल मृतक का है ।)

3. 02 अदद खून से सना अभियुक्तगणों का शर्ट

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*

1. SO राम सजन नागर  थाना बांसडीह रोड बलिया।

2. उ0नि0 राजीव कुमार थाना बांसडीह रोड बलिया।

3. का0अभय प्रताप सिंह 4.का0 आलोक कृष्ण वर्मा 5. का0 दिनेश चन्द्र यादव। 



Comments