लखनऊ, 03 फरवरी 2021। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण के नये कार्य योजनान्तर्गत जनपद बांदा व मथुरा के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों हेतु रू0 05 करोड़ 77 लाख 80 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस कार्य हेतु स्वीकृत लागत रू0 20 करोड़ 95 लाख 38 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 02 कार्यों में जनपद बांदा में बांदा बबेरू कमासिन राजापुर मार्ग (राज्म मार्ग सं0-92) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लम्बाई 3.00 किमी0) तथा जनपद मथुरा में कोसी शाहपुर चैड़रस मार्ग (अ0जि0मा0) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 18.500 किमी0) सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।
0 Comments