त्योहार के मद्दे नज़र मुस्तैद लखनऊ पुलिस


परवेज़ अख्तर की रिपोर्ट-


लखनऊ। त्योहारों में जहाँ लोगों में उमंग तरंग का माहौल होता हर आदमी खुश होता है और खुश होने के बहाने ढून्ढ रहा होता है और त्योहार मनाने के खुशगवार तरीके से इन्तेज़ाम कर रहा होता है।


पर इन्ही लोगों में कुछ शातिर व अपराधी किस्म के लोग भी होते हैं जो अपने खुराफ़ात से बाज़ नहीं आते हैं और वो रंग में भन्ग डालने का काम करते हैं और पूरे माहौल को चौपट कर देते हैं इन्ही जैसों पर नकेल डालने का काम करती है पुलिस।  


इसी कड़ी में लखनऊ के काबिल अफ़सर एडीसीपी दक्षिणी सुरेश चंद्र रावत थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी सचिन कुमार सिंह व पुलिस फ़ोर्स के साथ अर्जुनगंज बाज़ार में पैदल गश्त करके सभ्य लोगों को एहसास कराया कि लखनऊ पुलिस मित्र की भान्ति आपके साथ है उसके बाद शाम को काकोरी थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस टीम के साथ दुबग्गा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नज़र रखते हुये वाहनो की चेकिंग कराई और अपराधिक छवि के लोगों को एहसास कराया कि लखनऊ पुलिस की तुम पर टेढी नज़र है गलत करोगे तो बक्शे ना जाओगे।


इसी के साथ एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने लोगों को जागरूक भी किया और बताया कॉरोना फ़िर से पैर पसार रहा है एहतियात के साथ त्योहार मनायें।।


Post a Comment

0 Comments