बलिया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पीठासीन अधिकारी बद्री विशाल पांडेय ने बताया है कि जनपद के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा के आधार पर वर्ष अथवा पूर्वकालिक सेवा स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति कार्मिकों की तैनाती होने जो भी पहले के लिए सेवाएं प्रदान करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों 26 नवंबर को शाम 03 बजे तक आमंत्रित किए जाते हैं। इसके पश्चात कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे। अभ्यर्थियों का चयन निमित्त गठित समिति के द्वारा 28 नवंबर को शाम 03 बजे प्राधिकरण के कार्यालय में साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। जिनमें आशुलिपि के एक पद, कनिष्ठ सहायक के एक पद एवं सहायक लेखाकार के एक पद पर आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने के लिए आयु 01 अक्टूबर, 2020 को 60 से 65 वर्ष के बीच होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जिसमें नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, स्वप्रमाणित फोटो एवं संपूर्ण योग्यता आदि का उल्लेख के साथ आवश्यक अभिलेख प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, सेवानिवृत्त पेंशन प्रपत्र इत्यादि सलंग्न कर कार्यालय मोटर दुर्घटना प्राधिकरण के पते पर प्रेषित करें, हेतु गठित समिति अध्यक्ष को समस्त आवेदन पत्रों स्वीकृत/अस्वीकृत करने का सम्पूर्ण अधिकार होगा। चयनित अभ्यर्थी को चयनित होने की सूचना उसके मोबाइल नम्बर पर दी जाएगी।
0 Comments