रामपुर। जहां एक ओर यूपी सरकार महिलाओं और लड़कियों लेकर लाख दावे कर रही है। वहीं दिन दिल दहला देने वाली घटनायें सामने आ जाती है। एक घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आई है। जिसमें गांव के हीए दो युवकों ने खेत में ले जाकर नाबालिग लड़की गैगरेप किया। पीड़ित लड़की के पिता ने थाना कैमरी में तहरीर दी है।
आपको बता दें, यह घटना थाना कैमरी क्षेत्र के एक गांव की है। 15 अक्टूबर की रात को घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर के मुताबिक गांव में उसका मकान बन रहा था। यहां गांव के ही रिजवान उर्फ गुड्डू और मोहम्मद आलम मजदूरी का काम कर रहे थे। दोनों ने उसकी लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और 15 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे खेत में उसके साथ गलत काम किया। सुबह 5 बजे लड़की को छोड़ा। वह लौटी तो उसने हमें आपबीती बताई।
पुलिस ने 376DA, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3 और 4(2) में मुक़दमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
addComments
Post a Comment