दुबहड़, बलिया। क्षेत्र के ओझा कछुआ मिल्की गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पशुपति नाथ सिंह का निधन शनिवार की शाम हो गया। 65 वर्षीय पशुपति नाथ सिंह के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंत्येष्टि रविवार को भरसर स्थित जौहरी घाट पर की जाएगी।
गौरतलब है कि पशुपति नाथ सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना काल के विषम परिस्थितियों एवं अर्थाभाव के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो सका। वे कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहड़ के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के बलिया जनपद के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ बलिया जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काफी दिनों तक कार्यरत रहे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत के लोग काफी मर्माहत हैं।
addComments
Post a Comment