*बलिया।* स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की नव वर्ष मिलन संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को पं महानंद मिश्र क्रांति कुंज जापलिनगंज पर संगठन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में वक्तावो ने सेनानी उत्तराधिकारियो को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का जिले में समुचित क्रियान्वयन हेतु प्रशासन से अनुरोध की बात कही। उक्त संगोष्ठी में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री, वरिष्ट साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय के शनिवार को एक्सीडेंट में गंभीर घायल होने पर सभी ने सहानुभूति प्रकट किया तथा जल्द ठीक होने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ विनोद शंकर यादव, योगेंद्र प्रसाद गुप्त, पारस नाथ वर्मा, विनोद तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अरुण तिवारी उपस्थित रहे। संचालन जिलामंत्री महेन्द्र सिंह ने किया।
0 Comments